{"_id":"6ab5675ca2632c35f6011d26","slug":"ayushi-triumphs-in-the-innovation-challenge-banda-news-c-212-1-mah1012-152554-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: इनोवेशन चैलेंज में आयुषी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: इनोवेशन चैलेंज में आयुषी ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो-14- सेवा संकल्प अभियान मे छात्र- छात्राओं से संवाद करते शिक्षक। संवाद
= सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बबेरू के सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्र के महाविद्यालयों के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं की मौखिक प्रश्नोत्तरी और वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता भी कराई गई।
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आयुषी गुप्ता ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की मनीषा गौतम ने दूसरा और कशिश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में करीब 20 छात्र और 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विशिष्ट वक्ता डॉ. रामनरेश मिश्रा ने राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के उद्देश्य और प्रक्रिया की जानकारी दी।
कार्यक्रम में करीब 100 छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। प्रबंधक चंद्रपाल कुशवाहा, प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता समेत महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। नोडल अधिकारी डॉ. रामपांडेय और डॉ. रामराज के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। संचालन डॉ. सुरेश कुशवाहा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. रमाशंकर पाल और डॉ. बिंदेश्वरी प्रसाद कुशवाहा रहे।