अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया। रविवार को गणेश भवन (अलीगंज) में महोत्सव के अंतिम दिन डीएम योगेश कुमार ने गजानन प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। आरती प्रतियोगिता में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दिखाई दी। इसमें रुखसार खां, शमां खातून, सारा व शबीना को शानदार आरती पर पुरस्कृत किया गया। एकल आरती में रिया प्रथम व आकांक्षा दूसरे स्थान पर रही। सामूहिक आरती में अमन, आकाश, यशी व अपूर्वा ने शानदार प्रदर्शन किया।
सिद्ध विनायक आरती में दीक्षा, दिव्या, अंजलि, सौम्या, मुस्कान, प्रियंका व श्रेया अव्वल रहीं। बच्चों ने योगा और मल्ल खंभ का भी आकर्षक प्रदर्शन किया। डीएम ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रामकिशोर त्रिपाठी, एसडीएम प्रहलाद सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, दत्तूपंत गुर्जर, ज्योत्सना पुरवार, डा.लक्ष्मी त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद यादव, सत्यनारायण द्विवेदी, अशोक अवस्थी, सुनील शुक्ल आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व शनिवार की रात भजन संध्या में गायकों ने गजानन व राधा-कृष्ण भक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांधी। कानपुर के रवि और निशी एंड ऋषि पार्टी ने मयूर नृत्य पेश किया। झांसी की रजनी के भक्ति गीतों पर श्रोता भक्ति भाव से सराबोर हुए।