फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Auto-pickup collided, sister-in-law died, five including sister-in-law injured

Banda News: ऑटो-पिकअप भिड़ीं, देवरानी की मौत, जेठानी समेत पांच घायल

Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Auto-pickup collided, sister-in-law died, five including sister-in-law injured
बांदा। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसकी देवरानी समेत पांच यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी महिला जरिहाई (60) पत्नी गंगा प्रसाद व जेठानी पियरिया (65) पत्नी लक्ष्मी प्रसाद दो दिन पहले निमंत्रण में शामिल होने बबेरू गई थीं। शुक्रवार को दोपहर बबेरू से देवरानी और जेठानी बांदा आईं। वहां से ऑटो में सवार होकर जमालपुर गांव जा रही थीं। कताई मिल के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में जेठानी जरिहाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवरानी पियरिया समेत ऑटो सवार लुकतरा गांव निवासी दीपक (19) पुत्र भागवत, जमालपुर निवासी अंकित (20) पुत्र वीरेंद्र, शंकर नगर मोहल्ला निवासी नेहा (25) और उसका पति नंदू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed