फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Authorization board approval for beautification of five intersections

पांच चौराहों के सुंदरीकरण को प्राधिकरण बोर्ड की मंजूरी

Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Authorization board approval for beautification of five intersections
विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते मंडलायुक्त गौरव दयाल व अन्य अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। विकास प्राधिकरण बांदा (बीडीए) ने 59वीं बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी। साथ ही शहर के आसपास तीन पेट्रोल पंप मानचित्रों को भी स्वीकृति दी। प्राधिकरण शहर के पांच प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कराएगा। हार्पर क्लब में बिलियर्ड एवं टेबिल टेनिस हाल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम मंडलायुक्त/बांदा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष गौरव दयाल के कैंप कार्यालय में हुई प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने एजेंडा प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद मंडलायुक्त ने शहर के पांच मुख्य चौराहों का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बोर्ड के अन्य सदस्यों ने इसे स्वीकृति दी। प्रस्तावित चौराहों में अलीगंज पुलिस चौकी चौराहा, अतर्रा चुंगी चौराहा, कालूकुआं चौराहा, महाराणा प्रताप चौक और स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट शामिल हैं। हरेक चौराहे के सुंदरीकरण में 5 से 10 लाख रुपये खर्च होंगे। यह काम प्राधिकरण और नगर पालिका परिषद मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अवस्थापना निधि से हार्पर क्लब में बिलियर्ड एवं टेबिल टेनिस हॉल का निर्माण कराए जाने की भी बोर्ड ने अनुमति दी है। बताया कि बैठक में तीन पेट्रोल पंपों के शमन मानचित्र स्वीकृत किए गए। इनमें महोखर बाईपास के पास अर्जुन सिंह का पेट्रोल पंप, भुरेड़ी बाईपास के नजदीक अशोक पुत्र अच्छेलाल का पेट्रोल पंप और तिंदवारा में रजत गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता का पेट्रोल पंप शामिल है।
तीनों पेट्रोल पंपों से शुल्क के रूप में 47 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। सचिव ने बताया कि शहर में किसी पेट्रोल पंप का मानचित्र स्वीकृत नहीं था। पहली बार प्राधिकरण ने मानचित्रों को स्वीकृति दी है। बोर्ड की बैठक में दीनदयाल पुरम और तुलसी नगर आवासीय योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने और शेष कार्यों को पूरा कराने की भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में प्राधिकरण उपाध्यक्ष/डीएम आनंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर सुधीर सिंह (आईएएस) सहित बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, नामित गैर सरकारी सदस्य प्रेमनारायण द्विवेदी एवं विवेकानंद गुप्ता एवं नगर नियोजक, झांसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed