फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   attempt to rape innocent

चार साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास

Thu, 27 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 27 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape innocent

पड़ोस में रहने वाले साधु वेषधारी ने चार साल की बच्ची से दुराचार की कोशिश की। उसने बच्ची को टाफी के बहाने घर के अंदर बुलाया और घिनौनी हरकत की। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद से आरोपी घर में ताला डालकर फरार है।

विज्ञापन


घटना बांदा शहर के ठठराही मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी ने बांदा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चार साल की पुत्री शनिवार (22 अगस्त) को शाम 5 बजे घर के पास खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय अमृतानंद अरजरिया उर्फ त्रिभुवन उसे टाफी देकर अपने घर के अंदर ले गया और दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी बीच बालिका की मां ने पुत्री को आवाज दी तो बाबा ने उसे बाहर निकाल दिया। बच्ची ने मां से त्रिभुवन की हरकतों की शिकायत की। यह सुनकर मां त्रिभुवन के घर गई तो वह ताला डालकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके नासिक में होने की सूचना मिली है। पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed