फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attempt to kidnap businessman's son, accused arrested

Banda News: व्यापारी के पुत्र के अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap businessman's son, accused arrested
बबेरू। फल व्यापारी के सात वर्षीय बालक को अपने साथ बहला फुसलाकर लिए जा रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्चा चोरी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं तिराहे पर फल व्यापारी हनुमान साहू के पुत्र अभिनय साहू (7) शुक्रवार की शाम दुकान से कुछ दूरी पर खेल रहा था। तभी वहां आया युवक उसे बहला फुसलाकर ई रिक्शा में बैठाकर बस अड्डे ले गया। यहां रामबहोरी चाय वाले की दुकान में बालक को बैठाकर वह बस का इंतजार करने लगा। बस आने पर वह बालक का हाथ पकड़कर उसे बस में चढ़ाने लगा। इस पर अभिनय रोने लगा। शक होने पर दुकानदारों ने बालक और आरोपी को पकड़ लिया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लल्लू यादव (28) निवासी मर्का गांव बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने अभिनय के पिता हनुमान साहू और मां सावित्री को थाने बुलाया। उनकी सुपुर्दगी में बालक को दे दिया। फल व्यापारी की तहरीर पर आरोपी लल्लू के खिलाफ बच्चा चोरी व अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कमासिन संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed