फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attempt to damage Hanuman idol

Banda News: हनुमान मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास

Mon, 23 Feb 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Attempt to damage Hanuman idol
पास स्थित देवी-भैरव मंदिर को भी नहीं छोड़ा, क्षेत्र में आक्रोश
विज्ञापन

नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर (बरुआ स्योढ़ा) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार देररात अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास और समीप स्थित देवी-भैरव मंदिर से लोहे की चार सांकलें उखाड़ ले जाने की घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।




हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति पर किसी भारी वस्तु, संभवतः हथौड़े या पत्थर से हमला कर उसे तोड़ने का प्रयास किया गया। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित ब्रह्मानंद गोस्वामी के घर के पास बने देवी व भैरव मंदिर से लोहे की चार सांकलें जड़ से उखाड़ ली गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बाद में इनमें से एक सांकल गांव के सिधुवा धोबी के दरवाजे पर पड़ी मिली। ग्रामीणों ने इस कृत्य को क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे की सीसीटीवी फुटेज में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा इस कृत्य को अंजाम देते हुए देखा गया है। बताया कि उस व्यक्ति की पहचान और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed