फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attempt to burn agricultural laborers alive

बांदा: खेतिहर मजदूर को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 28 Oct 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn agricultural laborers alive
अतर्रा (संवाद)। बाजार से लौट रहे खेतिहर मजदूर को कु छ लोगों ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को सीएचसी से अस्पताल भेज दिया गया है। आरोेपी पड़ोस के ही बताए जा रहे हैं। उनसे दो दिन पूर्व विवाद हुआ था। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव का बिंदा प्रसाद (55) पुत्र बाबुल बुधवार को शाम कस्बे की बाजार से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में सुनसान स्थल पर बाइक पर सवार दबंगों ने उनके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी। उन्हें जलता छोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। वाहन से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार बाद देर शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी पड़ोस के ही दबंग बताए गए हैं। बताया गया कि दो दिन पहले उनसे बिंदा प्रसाद का विवाद हो गया था। बिंदा प्रसाद खेतिहर मजदूर हैं। बटाई में खेत लेकर खेती करते हैं। फतेहगंज थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर थाने के उप निरीक्षक को मौके पर और झुलसे व्यक्ति से जानकारी लेने को भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed