{"_id":"64a07855550360fbb70814a4","slug":"attempt-to-abduct-a-woman-by-beating-her-at-the-crossroads-banda-news-c-212-1-bnd1001-17-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: तिराहे पर महिला को पीटकर अगवा करने का प्रयास, पुलिस बोली- आपसी विवाद का मामला, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: तिराहे पर महिला को पीटकर अगवा करने का प्रयास, पुलिस बोली- आपसी विवाद का मामला, जांच शुरू
Sun, 02 Jul 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:32 AM IST
सार
कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अपहरण नहीं हुआ है, किसी बात को लेकर आपसी विवाद था। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में डीएम व एसपी कार्यालय से 100 मीटर दूरी पर कचहरी तिराहा अशोक लाट के पास से वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने महिला को न केवल मारापीटा बल्कि उसे चार पहिया गाड़ी में जबरन बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस लापरवाही की हद तो जब हो कि 30 मिनट तक शहर कोतवाली व पीआरबी 112 का फोन ही नहीं उठा।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर 12 बजे शहर के अतिव्यस्त कचहरी तिराहे पर एक वाहन में सवार आधा दर्जन दबंगों ने एक महिला के साथ न केवल मारपीट की बल्कि जबरन उसे गाड़ी में लादकर ले जाने का प्रयास किया। कुछ समाजसेवियों ने हस्ताक्षेप कर महिला को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। लेकिन 30 मिनट तक शहर कोतवाली, पीआरबी 112 ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
एक घंटे बाद चौकी इंचार्ज सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और आरोपियों व पीड़ित महिला को साथ ले गए। नरैनी के एक गांव निवासी महिला का कहना था कि आरोपी उसे खरीदकर लाए है और टीकमगढ़ लिए जा रहे है। जबकि आरोपी रोहित का कहना था कि यह उसकी पत्नी है और मायके से घर नहीं जा रही है।
विज्ञापन