फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attack on youth, trying to rob

युवक पर हमला, लूटने की कोशिश

Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Attack on youth, trying to rob
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में शनिवार को शाम स्टूडियो संचालक पर हमला करके उसे लूटने की कोशिश की गई। उसका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी राम त्रिपाठी पुत्र हीरालाल त्रिपाठी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को शाम करीब 7.40 बजे वह गांव में स्थित अपना स्टूडियो बंद करके घर जा रहा था तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे युवक ने उसके सिर पर ईंट मारकर सिर फोड़ दिया और पर्स छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पिता होरीलाल और मां रामकिशोरी घर से बाहर निकल आए तो हमलावर फरार हो गया। उधर, घटना के दूसरे दिन रविवार को देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाना निरीक्षक से फोन पर संपर्क नहीं हुआ। थाने के हेड कांस्टेबल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी पप्पू (45) पुत्र स्वामीदीन को शनिवार की रात दबंगों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed