फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attack on father and three sons who are applying water in the field

खेत में पानी लगा रहे पिता व तीन पुत्रों पर हमला

Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attack on father and three sons who are applying water in the field
बांदा। खेत में पानी लगा रहे पिता और तीन पुत्रों को दबंगों ने लाठी और फरसा से लहूलुहान कर दिया है। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों का आरोप है कि हमलावर असलहों से लैस थे। मारपीट के बाद हवाई फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी इंतजाम (65) अपने पुत्र यूसुफ (40), यूनुस (30) व इंसाफ (28) के साथ शनिवार की रात खेत में पानी लगा रहा था। तभी लगभग 7 लोग आए और उन्हें घेरकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग बचाने आए तो हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग निकले। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

चोटें ज्यादा आने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल यूसुफ ने बताया कि सभी हमलावर असलहे लिए थे। पड़ोसी दबंग उनकी जमीन पर कब्जा किए हैं। पिछले माह लेखपाल ने जमीन की पैमाइश की थी। इसके बाद भी दबंग कब्जा नहीं छोड़ रहे। हमेशा विवाद करते हैं। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला जमीन के विवाद का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed