फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ATM worker and farmer killed in road accidents

सड़क हादसों में एटीएम कर्मी और किसान की मौत

Mon, 07 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
ATM worker and farmer killed in road accidents
बांदा। दो सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार एटीएम कर्मी और किसान की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट तो लिए थे, लेकिन लगाए न होने से सिर पर चोटें आईं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना में कोतवाली नगर के कुरौली गांव निवासी रोहित (28) पुत्र रामकिशोर द्विवेदी कानपुर में संविदा पर एटीएम कैश कर्मी था। दशहरा पर वह अपने गांव आया था। रविवार की रात खत्री पहाड़ देवी दर्शन करके बाइक पर लौट रहा था। साथ में घुरौंडा गांव का मनीष त्रिपाठी (28) पुत्र गजेंद्र प्रसाद भी बैठा था। बांदा-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ोखर खुर्द के पास सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। रोहित की मौके पर मौत हो गई। मनीष घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा खुर्द गांव का चुन्नू खां (54) पुत्र करीब बख्श रविवार को दोपहर पत्नी सफीना (40) व पुत्र सिराज (18) के साथ बाइक पर छनेहरा गांव जा रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के जमरेही गांव के पास दूसरी बाइक की भिड़ंत से तीनों घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से चुन्नू को कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी व पुत्र जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक के पुत्र मेराज ने बताया कि पिता के पास 6 बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी से गुजर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed