फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Athletes to showcase their prowess at the Banda Mini Olympics; talent to be tested across 10 sports

Banda News: बांदा मिनी ओलंपिक में दिखेगा खिलाड़ियों का दम, 10 खेलों में होगी प्रतिभा की परीक्षा

Thu, 27 Aug 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Athletes to showcase their prowess at the Banda Mini Olympics; talent to be tested across 10 sports
30 अगस्त से पांच सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता, अंडर-13 से 40 वर्ष तक के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ खेल प्रेमियों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। जनपद में बांदा मिनी ओलंपिक का आयोजन शनिवार से शुरू होगा। 30 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी अमित आसेरी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
बांदा मिनी ओलंपिक में टेबल टेनिस, शूटिंग, चेस, कबड्डी, वालीबाल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, रस्साकसी, सेपक टाकरा और स्किपिंग रोप समेत 10 खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में अंडर-13 आयु वर्ग से लेकर 40 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। जिले के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा खेलों में रुचि रखने वाले अन्य लोग भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


आयोजकों के मुताबिक अलग-अलग खेलों के आयोजन के जरिए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराया जाएगा। मिनी ओलंपिक में जिले के उभरते खिलाड़ियों के साथ खेलों में रुचि रखने वाले लोगों की भागीदारी की उम्मीद है। प्रतियोगिता में क्रीड़ाधिकारी अंकित वर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, कबड्डी कोच कमल किशोर यादव, अंतरराष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा समेत अन्य प्रशिक्षक और खेल विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

किस दिन कौन सा खेल
खेल| आयोजन की तिथि

शूटिंग| 30 अगस्त से एक सितंबर
वालीबाल| 31 अगस्त से दो सितंबर

सेपक टकरा| एक सितंबर
कबड्डी| दो से चार सितंबर

चेस| दो से तीन सितंबर
ताइक्वांडो| तीन से चार सितंबर

स्किपिंग रोप| तीन से चार सितंबर
रस्साकसी| तीन से चार सितंबर

टेबल टेनिस| तीन से चार सितंबर
बैडमिंटन| तीन से पांच सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed