फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atarra Hindu College team selected for Subroto Cup

Banda News: अतर्रा हिंदू कॉलेज की टीम का सुब्रतो कप के लिए चयन

Thu, 13 Jul 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Atarra Hindu College team selected for Subroto Cup
बांदा। माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत मंडलीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया। अतर्रा की टीम ने महोबा को 2-0 से हरा दिया। इसके चलते अतर्रा टीम का चयन सैफई में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मैच का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. आनंद कुमार ने किया।
विज्ञापन

मैच हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा और डीएवी कॉलेज महोबा के बीच खेला गया। इसमें हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा ने 2-0 से मैच जीत लिया। हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा का चयन सैफई में 21, 22 व 23 जुलाई को होने वाली प्रदेश स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। रेफरी पुलकित, सूर्यांश व मुरारी रहे। विजयी फुटबॉल टीम के कैप्टन तेजस समेत खिलाड़ी अंजनी, करन, अंकुश, अक्षय, मयंक, दीपचंद्र, राहुल, आदित्य, रामबाबू , सार्थक, उत्तम को प्रिंसिपल डॉ. आनंद कुमार और डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कौशल त्रिपाठी ने पुरुस्कार सौंपे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबॉल कोच अमित, जिला क्रीड़ा सचिव सुरेश कुमार, महोबा के शारीरिक शिक्षक निशान्त सिंह व रवि, हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा के शारीरिक शिक्षक अवधेश कुमार सिंह, खानकाह इंटर कॉलेज के शाहिद वली, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के रमेश चंद्र, डीएवी इंटर कॉलेज के रामदेव, जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल के कृष्ण देव भारती, सन्जू शुक्ला, प्रवीण पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed