फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   At the time of farewell, a bag full of 50 thousand rupees crossed

विदाई के वक्त 50 हजार रुपयों से भरा बैग पार

Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
At the time of farewell, a bag full of 50 thousand rupees crossed
अतर्रा/बांदा। विदाई समारोह के दौरान गेस्ट हाउस से किसी ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। उधर, कमासिन में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोर को नगदी व जेवर समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बांदा रोड निवासी एलआईसी अभिकर्ता उमेशचंद्र साहू की पुत्री की 19 फरवरी को एक मैरिज हाल में शादी थी। 20 फरवरी की सुबह विदाई हो रही थी, उस वक्त उमेश ने अपना 50 हजार रुपये से भरा बैग वहीं रख दिया और बेटी को विदा कराने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच बैग पार हो गया। मैरिज हाल संचालक ने सीसीटीवी कैमरे खराब होने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी हरिशरण सिंह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कमासिन में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने कमासिन निवासी सिद्धार्थ गौतम के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी कर लिए थे।

थाना पुलिस और एसओजी टीम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से कमासिन निवासी दीपक पुत्र सुखराम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 2.40 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पहले घर की रेकी की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed