फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   At the conclusion legend Bhandara

कथा समापन पर भंडारा

Sun, 06 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 06 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
At the conclusion legend Bhandara

बांदा। हार्पर क्लब में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर

विज्ञापन
सोमवार को अखंड भंडारा हुआ। परिसर दिन भर भक्ति भजनों से गूंजता रहा। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संकट मोचन मंदिर में रामनाम जप के छह साल पूरे होने पर हार्पर क्लब में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को समापन हुआ। रविवार को सुबह से हवन यज्ञ व भंडारे का कार्यक्रम चला।

पंडित जगदीश मिश्र ने वेद मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया। तमाम लोगों ने सपरिवार आहुतियां डालीं और मंगलकामना की। कलाकारों ने भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत कर मन मोहा।

भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

जगदीश त्रिवेदी (मुंगूस), अमिता वाजपेयी, समीर सिंह, किशुन सिंह कछवाह व संयोजक संकट मोचन मंदिर के पुजारी भोले इत्यादि प्रसाद वितरण में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed