{"_id":"6ae2416c5a551a2b780b1304","slug":"assurances-given-once-again-at-udyog-bandhu-meeting-entrepreneurs-left-disappointed-banda-news-c-212-1-bnd1020-154026-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उद्योग बंधु की बैठक में फिर आश्वासन, उद्यमी निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उद्योग बंधु की बैठक में फिर आश्वासन, उद्यमी निराश
Thu, 29 Oct 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19-उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी और उद्यमी। स्रोत: प्रशासन
बांदा। भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, पानी, जलनिकासी और सफाई की समस्याएं लंबे समय से दूर नहीं हो सकी हैं।
बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने फिर इन मुद्दों को उठाया, लेकिन समाधान की ठोस समय सीमा नहीं मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी। प्रशासन ने जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। वहीं उद्यमियों ने समय सीमा तय करने की मांग की।
बीते 26 सितंबर को हुई बैठक का उद्यमियों ने बहिष्कार कर दिया था। उनका कहना था कि जब समस्याओं का समाधान ही नहीं होता तो बैठक बुलाने का क्या औचित्य है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। पिछली बैठक की तरह इस बार भी डीएम का न होना उद्यमियों को खला।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ मंत्री एवं उद्यमी मनोज कुमार जैन ने भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं उठाते हुए कहा कि पानी की आपूर्ति नहीं होने से उद्योगों का संचालन मुश्किल हो रहा है। नए उद्योग भी स्थापित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि उद्यमियों को कब तक काम जल्द होने का आश्वासन दिया जाता रहेगा।
विज्ञापन
उद्यमियों ने खराब सड़कों, जलनिकासी और सफाई की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि बिजली आपूर्ति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन इसे और बेहतर करने की जरूरत है। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही गई, लेकिन उद्यमी इन आश्वासनों से संतुष्ट नजर नहीं आए।
संतोष गुप्ता, सईद अहमद, संतोष गुप्ता अनशनकारी, सुरेश गुप्ता कान्हाजी समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र और उपायुक्त उद्योग अजय कुमार भी शामिल हुए।