फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Assault on General Secretary of women wing Congress, attempted loot

कांग्रेस महिला महासचिव से ट्रेन में मारपीट, लूट की कोशिश

Sat, 19 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Assault on General Secretary of women wing Congress, attempted loot

मुंबई से अपने पैतृक गांव लौट रही महाराष्ट्र महिला कांग्रेस की महासचिव से ट्रेन में लूटपाट की कोशिश की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर यात्रियों ने एक बदमाश को धर दबोचा। इस दौरान ट्रेन करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही।

विज्ञापन


महाराष्ट्र महिला कांग्रेस की महासचिव नजना सैय्यद शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव मुंशी पुरवा (दुबरिया) लौट रही थीं। वह मानिकपुर से बांदा-झांसी पैसेंजर से रवाना हुई। भरतकूप रेलवे स्टेशन से उनकी बोगी में तीन युवक सवार हुए।
विज्ञापन


ट्रेन के बदौसा रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले आउटर सिग्नल पर बदमाशों ने चैन पुलिंग कर दी और कांग्रेस नेता का पर्स व जेवर लूटने की कोशिश की। उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने पिटाई शुरू कर दी। यह देख बोगी में मौजूद दूसरे यात्री एकजुट हो गए और एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि अन्य दोनों भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के बदौसा स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा किया। ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी सिपाही अनुराग और प्रकाशचंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बदौसा थानाध्यक्ष राजीव यादव और जीआरपी थानाध्यक्ष राहुल पांडेय ने जीआरपी जवानों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

जीआरपी ने पकड़े गए बदमाश दीपक वाजपेई के खिलाफ चोरी और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।


कांग्रेस नेता नजमा सैय्यद ने बताया कि दो वर्ष पूर्व 28 अक्तूबर 2013 को भी मुंबई से आते समय इसी ट्रेन में उनकी ढाई लाख रुपये की ज्वैलरी और नकदी लूट ली गई थी। कर्वी जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने चोर तो पकड़े पर माल नहीं बरामद कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed