फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Arvind had come to his brother's wedding but did not share anything

Banda News: भाई की शादी में आया था अरविंद, नहीं की थी कोई भी बात शेयर

Tue, 29 Apr 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Arvind had come to his brother's wedding but did not share anything
बबेरू (बांदा)। मरका थाना क्षेत्र के बम्हरौला गांव निवासी अरविंद (21) कानपुर के गणेश शंकर मेडिकल कॉलेज से पैरा मेडिकल के दो वर्षीय बीसीजी टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था। पिता मोतीलाल ने बताया कि वह 15 अप्रैल को फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था। शादी में शिरकत करके चला गया था। 17 अप्रैल को वह फिर गांव आ गया था। यहां से वह सोमवार को वापस कॉलेज पहुंचा था। अरविंद ने उनसे या अपनी मां से कोई बात शेयर नहीं की थी।
विज्ञापन

पिता मोतीलाल ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय बम्हरोला में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। अरविंद की मां उत्तरा देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। उनके पांच बीघा जमीन है। वह खेती किसानी भी करते हैं। अरविंद दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। एक छोटा बेटा शिवा (6) व बेटी राधा रानी (13) सातवीं में पढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि वह कानपुर से चल दिए हैं। रास्ते में हैं।
विज्ञापन

अरविंद का शव लेकर गांव जा रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर खुदकुशी की बात कहने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उनका बेटा उनसे बहुत कम बात करता था, हालांकि अपनी मां से भी उसने कभी इस बारे में चर्चा नहीं की। कोर्स करने के दौरान पहले वह किराये का कमरा लेकर रहता था। फिलहाल वह मेडिकल कॉलेज परिसर में ब्लॉक छह में हास्टल में रह रहा था। उधर, गांव में उनके घर में ताला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed