फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Around a half dozen seats nomination

चारों सीटों के लिए डेढ़ दर्जन से ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल

Sat, 04 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Around a half dozen seats nomination
नामांकन क्षेत्र के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

शनिवार को छठवें दिन नामांकन की धूम रही। डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बांदा सदर में 6, बबेरू में 7 और नरैनी व तिंदवारी में 3-3 पर्चे भरे गए। हालांकि चार प्रत्याशियों ने दोबारा पर्चा भरा। उधर, नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 34 हो गई।

विज्ञापन


शनिवार के दिन प्रत्याशियों ने खूब नामांकन कराया। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स और स्थानीय पुलिस की चप्पे-चप्पे पर तैनाती के बीच 19 प्रत्याशियों ने अपने-अपने रिटर्निंग आफीसरों के समक्ष पर्चे दाखिल किए। बांदा सदर से भाजपा के प्रकाश द्विवेदी, कांग्रेस के विवेक कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के रवींद्रनाथ गुप्ता, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामऔतार महतो, सीपीआई के श्यामसुंदर राजपूत व निर्दलीय ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


बबेरू सीट में सपा के निवर्तमान विधायक विशंभर सिंह यादव समेत चंद्रपाल कुशवाहा (भाजपा), राजेश कुमार (यूपी रिपब्लिकन पार्टी), रामनिवास (बहुजन मुक्ति पार्टी), हसीब अली (सीपीआई), आरबी सिंह पटेल (अपना दल) और जगरूप भाष्कर (अंबेडकर समाज पार्टी) ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिंदवारी सीट के लिए ब्रजेश प्रजापति (भाजपा), श्यामबाबू तिवारी (सीपीआई) व सुरेश कुमार निषाद (बहुजन मुक्ति पार्टी) और नरैनी (सुरक्षित) में राजकरन कबीर (भाजपा) समेत दयाराम वर्मा (सीपीआई) व माता प्रसाद (जन अधिकार पार्टी) ने नामांकन किया। हालांकि भाजपा के तीन प्रत्याशी राजकरन कबीर (नरैनी), बृजेश प्रजापति (तिंदवारी) व चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) और कांग्रेस के विवेक कुमार सिंह (बांदा सदर) ने दोबारा नामांकन की औपचारिकता की। छह दिनों में अब तक 34 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।


दो मिनट की देरी से अंबेडकर समाज पार्टी प्रत्याशी का नामांकन नहीं हो सका। रिटर्निंग आफीसर ने उन्हें कक्ष से बाहर करा दिया। फूलमाला से लदे बांदा सदर से प्रत्याशी मोहम्मद तौफीक अपने प्रस्तावक व सर्मथकों के साथ 3.02 बजे नामांकन स्थल पहुंचे। आयोग द्वारा निर्धारित समय 3 बजे के बाद आने पर रिटर्निंग आफीसर ने प्रत्याशी को लौटा दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed