फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ARM told the driver...if you hit him you will turn around

Banda News: एआरएम चालक से बोले... मारेंगे तो घूम जाओगे

Thu, 23 Oct 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
ARM told the driver...if you hit him you will turn around
बांदा। बस स्टैंड पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मुकेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बस चालक से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एआरएम चालक से कहते सुने जा रहे हैं- मारेंगे तो घूम जाओगे। यह वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि एआरएम चालक और परिचालक से ड्यूटी शिफ्ट के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। जब चालक ने इसका विरोध किया, तो एआरएम भड़क उठे और गालीगलौज करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद चालक-परिचालक संगठन के सदस्यों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी रोजाना स्टाफ से वसूली करते हैं, लेकिन विरोध करने पर दहशत फैलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एआरएम मुकेश बाबू गुप्ता का कहना है कि वीडियो पुराना है, रविवार की सुबह नौ बजे लखनऊ एसी बस 9:20 पर जाती है। यह फतेहपुर डिपो की गाड़ी थी, जिसे रोका गया कि इसके बाद सवारी लेकर जाना, खाली गाड़ी क्यों लेकर जा रहे हो। बस इसी बात पर बस चालक अभद्रता करने लगा, जिस पर मैंने कहा कि मारेंगे तो... घूम जाओगे।

----------------------
अनुबंधित बस चालक व रोडवेज अफसरों में हुआ समझौता
बीते चार दिन पहले मध्यप्रदेश की अनुबंधित बस व आरएम की बीच भी मारपीट की बात सामने आई थी। जिस पर मप्र बस के चालक व परिचालक ने सिविल लाइन चौकी में आरएम व अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी। इसे लेकर सिविल लाइंस चौकी प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article