फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ARM sent the list of encroachers to the SP

एआरएम ने अतिक्रमणकारियों की सूची एसपी को भेजी

Fri, 20 May 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
ARM sent the list of encroachers to the SP
बांदा। एआरएम ने रोडवेज बस स्टैंड व वर्कशाप के बाहर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका सहित एसपी को पत्र भेजा है। निगम अधिकारियों के आदेश के बाद भी जबरन कब्जा जमाए नौ दुकानदारों की नाम सहित सूची भेजी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन ने बस स्टैंड के आसपास अवैध अतिक्रमण को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। निगम अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजने के निर्देश दिए थे। शासन के आदेशों के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाही शुरू कर दी है। एआरएम परमानंद ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानदारों ने न ही कोई जवाब दिया और न ही अतिक्रमण हटाया। उन्होंने नौ दुकानदारों के विरुद्ध नाम सहित सूची एसपी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि यह दुकानदार बस स्टैंड व कार्यशाला के बाहर फुटपाथ पर कब्जा कर फल व खान पान की दुकान खोले हुए हैं। कुछ लोग ठेला लगाकर मनमानी रेट पर स्टैंड व बसों में पानी की प्लास्टिक की बोतलें बेच रहे हैं। इनके पास बोतल नष्ट करने वाली कटिंग मशीन भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed