फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Are courting death Uneepol

मौत को दावत दे रहे यूनीपोल

Sat, 18 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 18 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Are courting death Uneepol
बांदा-चिल्ला मार्ग पर लगे नगर पालिका के यूनीपोल के नीचे खड़े राहगीर और गुजरती बस। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नगर में लगाए गए यूनीपोल के रूप में मौत राहगीरों का स्वागत कर रही है। चिल्ला रोड, बाबूलाल चौराहा, कालूकुआं चौराहा समेत बाईपास के चौराहों में लगे यूनीपोल जर्जर हो चुके हैं। ये किसी भी पल तेज आंधी के झोंकों में गिरकर धराशाई हो सकते हैं। होर्डिंग्स और यूनीपोल लगाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर जिम्मेदार अधिकारी खतरनाक यूनीपोल की तरफ आंख उठाकर देखते तक नहीं हैं।

विज्ञापन


महोखर बाईपास चौराहा के पास लगा यूनीपोल दो साल पहले आंधी से धराशाई हो गया था। तब से आज तक यह यूनीपोल आधा-अधूरा लटक रहा है। किसी भी वाहन के यहां से गुजरने पर बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। अधिकारियों की लापरवाही की यह महज बानगी है। बबेरू रोड से तिंदवारी रोड बाईपास पर लगा यूनीपोल भी नीचे से जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन


ये गिरने की कगार पर है। इसके आसपास से दिन भर सैकड़ों वाहन, चरवाहे और साइकिल सवार गुजरते हैं। इसी तरह बांदा-चिल्ला रोड पर यूनीपोल पांच साल पहले कंपनी ने लगाया था। जलभराव होने से यह नीचे से गल गया है। यदि जल्द ही इस पर ध्यान न दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। होर्डिंग्स की तरह खतरनाक यूनीपोल की ओर भी अधिकारियों का ध्यान नहीं गया। एक अनुमान के मुताबिक शहर में रास्ता इंगित करने और स्वागत करने के लिए 17 यूनीपोल लगे हैं। इसमें से छह जर्जर अवस्था में हैं। जो वाहन चालकों व राहगीरों के स्वागत के बजाय मौत का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर की घटना से नहीं लिया सबक
बांदा। नगर पालिका व प्रशासन ने आंधी से कानपुर में गिरे होर्डिंग्स और यूनीपोल से मारे गए युवक की घटना से भी सबक नहीं लिया। शहर में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए। दो दिन पूर्व ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। अधिशाषी अधिकारी और डीएम का ध्यान भी इस ओर दिलाया। होर्डिंग्स व यूनीपोल लगाने वाली कंपनियों से अधिकारियों की साठगांठ कहीं आम लोगों पर भारी न पड़ जाए। आरटीआई एक्टविस्ट और समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने इस खतरनाक खेल के खिलाफ मुहिम छेड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अवैध होर्डिंग्स और यूनीपोल को हटवाना ही होगा।  



अवैध होर्डिंग्स और यूनीपोल का मामला संज्ञान में है। इस बाबत नगर पालिका और विकास प्राधिकरण से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही मुहिम चलाकर अवैध होर्डिंग्स हटवाए जाएंगे। यूनीपोल की स्थिति भी देखी जाएगी। - गंगाराम गुप्ता, अपर जिलाधिकारी, बांदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed