फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Applications sought from players for Ranji Trophy trials

रणजी ट्राफी ट्रायल के लिए खिलाड़ियों से मांगे आवेदन

Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Applications sought from players for Ranji Trophy trials
बांदा। बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में खेलने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए खिलाड़ी को चयन ट्रायल से गुजरना होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रणजी ट्रॉफी ट्रायल के लिए चार आयु वर्गों में आवेदन मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष पंजीयन कराने वालों को शुल्क नहीं लगेगा। अलबत्ता नए पंजीकरण में खिलाड़ियों को शुल्क देना होगा। बांदा क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां ने बताया कि फतेहपुर जोन में आने वाले बांदा के खिलाड़ी अंडर-14, 16, 19 व 23 में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

सर्वोदय नगर स्थित मेगा मार्ट के ग्राउंड फ्लोर में सीनियर खिलाड़ी अजय यादव (मो-7309014070) से संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधारकार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मार्कशीट, जन्म व निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। फार्म में त्रुटि न हो, वरना वह अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि पिछले सत्र में जो खिलाड़ी फार्म भर चुके हैं, उन्हें उसी आयु वर्ग में फार्म भरने पर फीस नहीं देनी होगी। नए पंजीकरण कराने वाले बालक-बालिकाओं को यूपीसीए द्वारा निर्धारित फीस जमा करना होगी। जिन खिलाड़ियों ने पिछले सत्र में जिस आयु वर्ग का फार्म भरा और अब उनकी उम्र बढ़ गई तो उन्हें अगले आयु वर्ग के ट्रायल में शामिल किया जाएगा।

इसके लिए उन्हें कोई फीस अदा नहीं करनी होगी। कोई खिलाड़ी जिसने पिछले सत्र में आवेदन किया और अब वह अगली आयु वर्ग श्रेणी में पंजीकरण कराना चाहता है, तो उसे फीस देना होगी। सचिव ने कहा कि रणजी ट्राफी के सभी पंजीकरण नए होंगे। पिछले सत्र में पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को शुल्क जमा की रसीद साथ लाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed