फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Applications of 4228 Divyang stuck on CMO's portal

सीएमओ के पोर्टल पर अटके 4228 दिव्यांगों के आवेदन

Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Applications of 4228 Divyang stuck on CMO's portal
बांदा। दिव्यांगों के प्रमाण पत्र जारी करने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पोर्टल पर अटके 4228 आवेदनों पर डीएम अनुराग पटेल ने कड़ी नाराजगी जताई है। एक हफ्ते के अंदर सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उधर, डीएम ने बैंकों में वार्षिक ऋण योजना में जमा अनुपात कम होने पर कई बैंकों से जवाब तलब करते हुए 30 जून तक सुधार लाने को कहा है।
विज्ञापन

जिला प्रबंध समिति/जिला दिव्यांग समिति की बैठक में अध्यक्षता कर रहे डीएम ने विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड योजना की समीक्षा में पाया कि सीएमओ पोर्टल पर बड़ी संख्या में इस कार्य के सत्यापन लंबित हैं। प्रबंध समिति सदस्य माता प्रसाद ने कहा कि दिव्यांगों को रेलवे पास बनवाने के लिए झांसी जाना पड़ता है। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि रेलवे चिकित्सा बोर्ड से संपर्क कर जनपद स्तर पर चिकित्सकों की टीम गठित करके रेलवे पास जारी करने का अनुरोध किया जाए।
विज्ञापन

उधर, जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीसीसी) की बैठक में डीएम ने बैंकों में वार्षिक ऋण योजना की प्रगति की समीक्षा की। स्टेट बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक का ऋण अनुपात सबसे कम पाया गया। डीएम ने इन बैंकों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए 30 जून तक सुधार की मोहलत दी। सौ दिन की योजना का लक्ष्य पूरा करने को कहा। ऋण आवेदनों को तत्काल निस्तारण करने और मामूली खामी पर निरस्त न करने का निर्देश दिया। बैठकों में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed