{"_id":"6998bd3c71267db6bc0b6a80","slug":"anti-encroachment-drive-launched-encroachments-demolished-with-bulldozers-banda-news-c-212-1-bnd1017-141489-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, बुलडोजर से ध्वस्त हुए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, बुलडोजर से ध्वस्त हुए कब्जे
Sat, 21 Feb 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 23 अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अतरा में लगातार लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार दोपहर एसडीएम राहुल द्विवेदी की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थायी और अस्थायी रूप से किए गए कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
यह अभियान राजस्व, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। टीम ने झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे स्थित थाना परिसर के सामने से कार्रवाई शुरू की। अभियान शुरू होते ही अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने अपने अस्थायी कब्जों को तेजी से हटाना शुरू कर दिया। टीम ने किसी की बात नहीं सुनी और जो भी दायरे में आया, उसके अतिक्रमण को गिरा दिया। व्यापारियों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप भी लगाया। लेकिन टीम ने आरोपों को दरकिनार कर अपना काम जारी रखा। महीनों से कस्बे में जाम की समस्या बनी हुई थी। इससे लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता था और उनका समय बर्बाद होता था।
अभियान के दौरान नगर पालिका अधिकारी विजेता गुप्ता शामिल थीं। संतोष निगम और शिवचरण बाजपेयी भी टीम का हिस्सा थे। थाना प्रभारी संजीव चौबे सहित पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।