फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anshu and Kunwar won 1500m race

अंशु और कुंवर ने जीती 1500 मीटर रेस

Sat, 04 Dec 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Anshu and Kunwar won 1500m race
Anshu and Kunwar won 1500m race - फोटो : BANDA
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने खेलों का आकर्षक प्रदर्शन किया। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, महोबा जनपदों के प्रतिभागियों ने रेस और गोला फेंक इत्यादि प्रतियोगिताओं में स्थान पाकर पुरस्कार जीते। 1500 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से अंशु कुमारी (महोबा) और बालक वर्ग में कुंवर कृष्ण प्रताप सिंह (केन पथ, बांदा) विजेता रहे।
विज्ञापन

800 मीटर किशोर वर्ग रेस में प्रदीप (चरखारी) और बालिका में भावना राठौर (बालिका विद्या मंदिर, महोबा) ने पहला स्थान पाया। 800 मीटर बालक में देवकी नंदन और बालिका में पलक धुरिया (सरस्वती विद्या मंदिर, बांदा) को पहला स्थान मिला। निर्णायक मंडल में नरेंद्र सिंह (चरखारी), प्रीति पुरवार (महोबा) सहित पूर्व छात्र बृजेंद्र व आशीष यादव तथा घनश्याम, जयकरन और अमर नाथ शामिल रहे। स्कोरर वीरेंद्र रावत और जय सिंह थे।
विज्ञापन

संचालन मनोज अग्रवाल ने किया। खेलकूद की शुरूआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से विद्यालय प्रबंधक विजय कुमार ओमर ने की। प्रबंधक व कार्यवाहक प्रधानाचार्य महादेव ने फीता काटकर खेलकूद का उदघाटन किया। मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता और विष्णुदत्त द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed