फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Annoyed by mother's scolding, the girl hanged herself

Banda News: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 25 Mar 2023 05:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Annoyed by mother's scolding, the girl hanged herself
मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा पहाड़ तले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। घरेलू कामकाज को लेकर मां के डांटने से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार की शाम जब परिजन खेत से लौटे तब घटना की जानकारी हुई। परिजन किशोरी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा पहाड़ तले निवासी उर्मिला (13) ने शुक्रवार की शाम घर में लिंटर की खूंटी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। देर शाम जब पिता शिवलाल व मां आई तो वह फंदे से लटकी मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता शिवलाल ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
विज्ञापन

कामकाज को लेकर मां ने भी डांट दिया था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। चौकी इंचार्ज कालवनगंज सुधीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। परिजन मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed