फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Announcement of bypass, widening of Ramvangaman road from Chitrakoot

Banda News: बाईपास की घोषणा, रामवनगमन मार्ग का चौड़ीकरण चित्रकूट से

Tue, 14 Mar 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Announcement of bypass, widening of Ramvangaman road from Chitrakoot
चित्रकूट। महोबा हुई सभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री के साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के विकास को भी प्रमुखता से बताया। उनके संबोधन में चित्रकूट के विकास को प्राथमिकता दी गई। रोजगार से लेकर यातायात व्यवस्था व सुरक्षा के मुददे प्रमुख रहे। सबसे प्रमुख दो बाई पास मार्ग स्वीकृत किये गए। रामवनगमन मार्ग के चौड़ीकरण का काम चित्रकूट से ही शुरु करने को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को महोबा में केंद्रीय मंत्री ने यूपी के सीएम के साथ बुंदेलखंड के विकास की कई योजनाओं की शुरुआत की। इसमें चित्रकूट जिला मुख्यालय में बाइपास बनाने के साथ ही रामगमन मार्ग बनाए जाने के बजट की घोषणा किया है। इसको लेकर जिले के निवासियों ने खुशी जाहिर किया है। सीएम ने कहा कि चित्रकूट बांदा के बीच उद्योगों की स्थापना होगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ने पर यहां का विकास तेजी से होगा। इससे रोजगार के बहुत अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने धर्मनगरी के विकास को मुख्य आधार बताया। कहा कि कामदनाथ की परिक्रमा करने हजारों लोग आते हैं ऐसे में जरूरत को देखते हुए चित्रकूट जिले में दो बाईपास बनाने की घोषणा की जाती है। अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाले रामगमन मार्ग के लिए बजट स्वीकृत करने की घोषणा किया है। कहा कि इसके चौड़ीकरण का काम चित्रकूट से ही शुरु किया जाएगा। सांसद आरके सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री से चित्रकूट जिले में बाईपास बनाने की मांग किया था। इसकी स्वीकृत मिल गई है। इससे चित्रकूट जिला मुख्यालय सहित आसपास लगने वाले जाम से जनता को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed