{"_id":"588e36714f1c1b7d3de8070c","slug":"anna-upset-farmers-crop-bachao-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना से आजिज किसानों की ‘फसल बचाओ’ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना से आजिज किसानों की ‘फसल बचाओ’ रैली
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
फसल बचाओ रैली निकालते किसान।
- फोटो : amarujala
अन्ना मवेशियों के आतंक से आजिज पतवन गांव के किसानों ने अनूठी पहल की है। फसल बचाने के लिए रविवार को ‘फसल बचाओ’ रैली निकालकर ग्रामीणों से सहयोग मांगा। पशुओं को बांधने के लिए प्रेरित किया और बाड़े में बंद 300 गायों को भूख से बचाने के लिए चंदा देने की अपील की।
विज्ञापन
कई सालों से किसान दैवी आपदा की मार से बर्बाद है। अब रबी की फसल बचाने के लिए किसानों ने नई पहल की है। किसान डा.मंसूर अली के नेतृत्व में किसानों ने फसल बचाने के लिए पतवन गांव में रैली निकाली। अन्ना मवेशियों से होने वाले नुकसान के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। पशुओं को छुट्टा न छोड़ने की गुजारिश की।
विज्ञापन
इसके अलावा बाड़े में बंद 300 गायों के लिए चारा-भूसा की व्यवस्था के लिए सहयोग भी मांगा। किसानों का कहना है कि बंद मवेशी बाड़े से छूट गए तो फसलों की बर्बादी नहीं रुकेगी। मवेशियों के झुंड फसलों को सफाचट कर जाएंगे। बड़ी तादाद में फसल झुंडों के रौंदने से भी बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों और किसानों ने मवेशियों के चारा-पानी की व्यवस्था का भरोसा दिलाया। रैली में शिवभूषण यादव, सुनील, उद्रप्रताप, उदय, वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन