फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anna locked cattle in school and locked it

स्कूल में अन्ना मवेशियों को बंद कर जड़ा ताला

Fri, 13 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anna locked cattle in school and locked it
Anna locked cattle in school and locked it - फोटो : BANDA
अतर्रा। फसल बर्बाद करने से आजिज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह चंदौर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अन्ना मवेशियों को बंद कर गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल के बच्चे और शिक्षक गेट के बाहर खडे़ रहे। एसडीएम के हस्तक्षेप पर स्कूल परिसर अन्ना मवेशियों से खाली कराया गया। ग्राम प्रधान ने सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों का झुंड काफी दिनों से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे आजिज किसानों ने बृहस्पतिवार की सुबह 50 से अधिक मवेशियों को बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में हांककर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद स्कूली बच्चे और शिक्षक पहुंचे तो परिसर में अन्ना मवेशियों और गेट में ताला जड़ा देखकर बाहर ही ठहर गए। शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम सौरभ शुक्ला को भी बताया गया। उनके निर्देश पर तहसीलदार सुशील कुमार सिंह और पंचायत सचिव रमेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान स्वयंबर भी पहुंचे। तत्काल मवेशियों को स्कूल परिसर से निकाल कर अस्थायी पशु आश्रय केंद्र बनाने का काम शुरू कराया। इसी के बाद स्कूल में पठन-पाठन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान ने बदौसा थाने में सात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। इसमें स्कूल में जबरन अन्ना मवेशियों को बंद करने और धौंस धमकी का आरोप लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि गांव में दो बीघा जमीन गोशाला के लिए आरक्षित है, लेकिन लोगों ने उसमें अवैध कब्जा कर रखा है। इन्हें हटाकर तत्काल पशुबाड़ा बनाया जाएगा। एसडीएम ने अन्ना मवेशियों छोड़ने वालों को चेतावनी दी कि उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दो गायों की मौत, सफाई नायक के निलंबन के निर्देश
अतर्रा। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र में बृहस्पतिवार को दो गायों की मौत पर एसडीएम सौरभ शुक्ला ने तत्काल केंद्र पहुंच कर दोनों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश पशु चिकित्साधिकारी को दिए।
साथ ही केंद्र में गंदगी पर सफाई नायक छोटेलाल को निलंबित करने और अनुपस्थित चार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। एसडीएम ने डीएम हीरालाल को भी अवगत कराया। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ नगर पालिका ईओ राम सिंह को रोजाना केंद्र का निरीक्षण करने और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामवृक्ष सिंह को गायों की नियमित जांच और इलाज करने को कहा।
भिड़ौरा की गोशाला में पशुओं को जान के लाले
तिंदवारी। भिड़ौरा गांव में स्थित अस्थायी गोशाला में अव्यवस्थाओं से यहां बंद पशु आए दिन बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। गांव के आनंद चौबे, कुलदीप, रामनरेश, इच्छाराम, गुलाब तिवारी, संपत तिवारी, दिनेश निगम, पूर्व प्रधान ओंकार द्विवेदी आदि ने बीडीओ सहित उच्चाधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराया है।

दूसरी तरफ ग्राम पंचायत के सचिव रामचंद्र का कहना है कि गांव के लोग गोशाला में कुत्ते छोड़ देते हैं। वे बछड़ों को शिकार बनाते हैं। उधर, ग्राम प्रधान सुमेरा वर्मा का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखाए गए पशुओं के शव इस गांव के नहीं हैं। ये कहीं और के हैं। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। उधर, एसडीएम सुरजीत सिंह ने कहा कि बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल गोशाला जाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed