{"_id":"57ffd1a14f1c1b4a2c28e2e6","slug":"anna-livestock-farmers-troubled-by-the-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना पशुओं से परेशान किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना पशुओं से परेशान किसानों का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन करते खप्टिहाकलां गांव में लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खप्टिहाकलां। अन्ना पशुओं से परेशान किसानों ने पुलिस चौकी में हंगामा किया। प्रशासन से अन्ना जानवरों पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि रबी बुवाई का समय है, पर आवारा पशुओं के चलते वह बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को करीब सैकड़ा भर किसान दो ट्रैक्टर-ट्राली से पुलिस चौकी आ धमके। चौकी प्रभारी का घेराव किया और नारे लगाए। कहा कि खरीब में ज्वार, मूंग की फसलें अन्न पशु चट कर गए। अब रबी की बुवाई पर भी संकट मडरा रहा है। दैवी आपदा ने किसानों को पहले ही तोड़ दिया है। चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव ने किसानों को अन्न पशुओं पर रोक लगाने में सहयोग का भरोसा दिया। कस्बे में मुनादी कराई और पशुपालकों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
कहा कि चेतावनी के बाद भी अन्ना पशु मिले तो पशु मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ग्राम प्रधान जाहर सिंह, राजकुमार वाजपेयी, अर्जुन सिंह चंदेल, राजू, दिनेश त्रिपाठी, लखन सिंह, दिनेश शुक्ला, ब्रजेंद्र द्विवेदी, बबलू राठौर, सुनील लाला, महावीर तोमर, उमाशंकर, भोले द्विवेदी, लालजी द्विवेदी, सुरजीन शर्मा, रामपाल राठौर, इंद्रजीत सिंह, कृपाशंकर द्विवेदी, शिवमोहन सिंह, चुन्नूलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन