{"_id":"72b5f3a8bb53fc13d1845c52901938e6","slug":"anil-dujana-go-to-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर नोएडा गया अनिल दुजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर नोएडा गया अनिल दुजाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल दुजाना को ग्रेटर नोएडा की अदालत में पेश करने के लिए बांदा पुलिस ने उसकी सुरक्षा का बंदोबस्त ‘वीआईपी’ सुरक्षा तर्ज पर किया।
विज्ञापन
करीब आधा सैकड़ा पुलिस कर्मियों के घेरे में पुलिस के बज्र वाहन पर यहां जेल से नोएडा ले जाया गया। एक और बज्र वाहन भी काफिले में शामिल रहा। मंगलवार को दुजाना की नोएडा अदालत में पेशी थी।
बांदा की पुलिस उसे सोमवार को लेकर नोएडा रवाना हुई। सुरक्षा के इंतजाम ‘वीआईपी’ जैसे थे। दोपहर को पुलिस ने बज्र वाहन जेल गेट पर सटाकर खड़ा किया ताकि दुजाना सीधे उसमें सवार हो जाए। उसकी सुरक्षा में 35 सशस्त्र पुलिस जवान, पांच पीएसी जवान, पांच सब इंस्पेक्टर और एक पुलिस उपाधीक्षक उसके साथ नोएडा तक भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा का हौवा खड़ाकर पुलिस ने जेल से जाते समय मीडिया को अनिल दुजाना की फोटो भी नहीं लेने दी। अनिल दुजाना और उसके साथ गया पुलिस का लाव-लश्कर दो बज्र वाहनों में भेजा गया है। मंगलवार को पेशी के बाद वापसी होगी।
विज्ञापन
अब उरई जेल जाएगा सिंहराज
ग्रेटर नोएडा। कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी गिरोह के बदमाश सिंहराज को बांदा जेल में जान का खतरा मानते हुए उरई जालौन जेल स्थानांतरण करने के आदेश दिए गए हैं।
स्थानांतरण करने से पहले न्यायालय से अनुमति लेने की शर्तें रखी है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद ही सिंहराज को दूसरी जेल में भेजा जाएगा। गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में बंद सिंहराज को कुछ दिन पहले ही बांदा जेल शिफ्ट किया गया था।
सिंहराज भाटी को गौतमबुद्ध नगर जिला जेल से ही क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां संचालित करने के चलते गत माह न्यायालय से अनुमति लेकर प्रदेश सरकार ने बांदा जेल में शिफ्ट किया था।
बांदा जेल में सुंदर भाटी गिरोह का विरोधी अनिल दुजाना पहले से ही बंद है। सिंहराज ने यहां दुजाना से जान को खतरा बताते हुए दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की अनुमति मांगी थी। इस पर शासन ने विचार किया।
प्रदेश के उपसचिव आरके द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन और सुधार सेवाएं के महानिरीक्षक को 24 मार्च को 2015 को आदेश जारी किया है।
इसमें कहा गया है कि शासन ने सिंहराज को बांदा से जिला कारागार उरई स्थानांतरण करने की स्वीकृति इस शर्त पर दी है कि पहले संबंधित न्यायालयों से अनुमति प्राप्त करने की कार्रवाई गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार अधीक्षक द्वारा की जाएगी। इसके बाद उसे उरई जेल भेजा जाएगा।
जेल अधीक्षक ने जताई थी गैंगवार की आशंका
बांदा। कई कुख्यात माफिया सरगनाओं के बांदा जेल में इकट्ठा हो जाने पर जेल अधीक्षक की जताई गैंगवार की आशंका का पत्र रंग लाया।
शासन ने अब नोएडा से पहली मार्च को यहां भेजे गए सिंहराज भाटी को उरई जेल के लिए स्थानांतरित कर दिया है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भाटी को यहां जेल से उरई ले जाया जाएगा। फरवरी में नोएडा से यहां भेजे गए अनिल दुजाना और सिंहराज भाटी में जबरदस्त दुश्मनी है।
दुजाना ने जेल अधीक्षक को अर्जी देकर भाटी से अपनी दुश्मनी का हवाला देते हुए सुरक्षा मांगी थी। इसके बाद जेल अधीक्षक हरी बक्श सिंह ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) सहित अन्य अफसरों को इसी माह पत्र भेजकर परस्पर विरोधी अपराधियों के एक साथ जेल में आ जाने से गैंगवार की आशंका जताई थी। साथ ही अनुरोध किया था कि सिंहराज भाटी को किसी और जेल भेज दिया जाए। इसे मान लिया गया है।