फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angered by mother's scolding, teenager hangs himself

Banda News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे से झूला किशोर

Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Angered by mother's scolding, teenager hangs himself
बांदा। मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने घर से दूर केन नदी के पास बंद पड़ी खदान के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। चरवाहों की सूचना पर परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा छावनी कनवारा गांव निवासी अतुल यादव (12) गांव के स्कूल में 7वीं का छात्र था। रविवार की शाम उसने घर से दूर स्थित दो साल से बंद पड़ी कनवारा खदान खंड संख्या-एक में बने कमरे में जाकर लोवर की डोरी से कमरे में लगे एंगल से फंदा लगा लिया। देर शाम जब वहां से चरवाहे लौटे तो उनकी नजर कमरे में लटके किशोर पर पड़ी। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों व पुलिस ने किशोर के शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मां अर्चना देवी ने बताया कि खर्च के लिए पैसे मांग रहा था। उन्होंने उसे स्कूल न जाने को लेकर डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगा लिया। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मां के डांटने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed