फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angered by brother's insult, woman commits suicide

Banda News: भाई के अपमान से क्षुब्ध महिला ने दी जान

Mon, 15 Jan 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 15 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Angered by brother's insult, woman commits suicide
बांदा/बबेरू। मकर संक्रांति के लिए बहन को लिवाने आए भाई का ससुराल में अपमान होने से क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाई ने बहन के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी अभिलाषा उर्फ चुन्नी (27) ने शनिवार की रात कमरे में नायलॉन की रस्सी से छत के छल्ले से फंदा लगा लिया। सुबह होने पर उसके ससुर रमेश ने उसे फंदे से लटका देखा। मायके पक्ष से आए चित्रकूट के टिटिहिरा पुरवा निवासी भाई सुनील ने बताया कि मकर संक्रांति पर उनका छोटा भाई आशीष बहन चुन्नी को लिवाने उसकी ससुराल गया था। लेकिन, ससुराल में उसका अपमान कर उसे भगा दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी चार साल पहले बेर्रांव गांव के देव कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से चुन्नी के ससुराली उसे मारपीट कर उत्पीड़न करते थे। एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। वर्ष 2021 में ससुरालियों ने चुन्नी को जान से मारने की कोशिश की थी। जिस पर पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया गया था। जिसमें वर्ष 2022 में ससुरालियों से न्यायालय में समझौता हुआ था। इसके बाद भी उसकी बहन का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बहन को मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के दो पुत्र हैं। सीओ बबेरू राजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed