{"_id":"632a08f12fe9f41adc30bea4","slug":"anger-of-patients-erupted-over-the-arbitrariness-of-health-workers-banda-news-knp719203047","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी पर मरीजों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी पर मरीजों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
Anger of patients erupted over the arbitrariness of health workers
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला अस्पताल कर्मियों की मनमानी पर लाइन में लगे मरीजों और तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सौतेला व्यवहार का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत किया। स्वास्थ्य कर्मियों को भी फटकार लगाई।
सोमवार की तरह मंगलवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा और दवा वितरण काउंटर में महिला-पुरुषों की अलग-अलग दूर तक लाइनें लगी रहीं। दोनों काउंटरों पर मौजूद कर्मी अपने पहचान और रसूख वालों के काम पहले करने पर लाइन लगाए मरीज भड़क गए। हंगामा शुरू कर दिया। लाइन में लगी महिला मरीजों ने भी स्वास्थ्य कर्मियों पर मनमानी के आरोप लगाए। झड़प भी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शांत कराया।
पर्चा और दवा वितरण काउंटर पर कार्यरत कर्मियों को फटकार लगाते हुए पहले लाइन में लगे मरीजों का ध्यान देने की हिदायत दी। कुछ देर अपनी मौजूदगी में दवा बंटवाई। हंगामे से लगभग आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल होता रहा। सीएमएस डा.एसएन मिश्र ने बताया कि दोनों काउंटरों पर 2-2 कर्मी नियुक्त हैं। स्टाफ की कमी से अलग काउंटर खोलना मुश्किल है। हेल्प डेस्क में तैनात कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपनी मौजूदगी में मरीजों का काम कराएं। ताकि हंगामे की नौबत न आ सके।

Anger of patients erupted over the arbitrariness of health workers- फोटो : BANDA
विज्ञापन