{"_id":"9adda295cab76bd28e2319f529bd9a73","slug":"and-the-death-of-two-farmers-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से दो और किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से दो और किसानों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा/नरैनी। ठंड से दो और किसानों की मौत गईं। एक
विज्ञापन
के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरे किसान की मौत की खबर सुनकर उसके
भाई को भी दिल का दौरा पड़ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतर्रा ग्रामीण के मजरा गया प्रसाद पुरवा निवासी माताबदल (45) गुरुवार की रात खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी उसे ठंड लग गई।
सुबह घर में आग से सेंकाई के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौत हो गई। मृतक के नाम ढाई बीघा जमीन है। उस पर 50 हजार रुपये बैंक कर्ज था।
पत्नी शकुंतला ने थाने में सूचना दर्ज कराई। एसडीएम विनय कुमार पाठक ने कहा कि तहसीलदार की जांच रिपोर्ट मिलने पर वैधानिक सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।
उधर, नरैनी क्षेत्र के नौगवां गांव में 60 वर्षीय आशाराम कचेर गुरुवार की रात अपने एक बीघा जमीन में बोई गेहूं की फसल ताकने को खेत में लेटा था।
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे घर लौटा। हैंडपंप में दातून करने के बाद मुंह में पानी डालते ही वह गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई।
मृतक के ऊपर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की गुढ़ा ब्रांच का तीन लाख 15 हजार रुपये कर्ज था। उसके दो पुत्र मजदूरी के लिए एक वर्ष पूर्व पलायन करके कहीं महानगर चले गए।
पत्नी चंपा और एक बहू के साथ आशाराम रह रहा था। लेखपाल रामशरण मौके पर पहुंच गए और कानूनगो को सूचना दी। विद्याधाम समिति के राजाभइया भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम पुष्पराज सिंह को सूचना दी।
एसडीएम और नायब तहसीलदार मृतक के घर पहुंचे। उधर, बड़े भाई की मौत की खबर सुनते ही छोटे भाई मोतीलाल को गहरा झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। एसडीएम ने तत्काल उसे नरैनी सीएचसी भिजवाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
.
कर्जदार किसान की हार्ट अटैक से मौत
करतल। नरैनी तहसील के नहरी गांव निवासी महाप्रसाद गुप्ता (65) पुत्र राजाराम की शुक्रवार को सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके नाम 11 बीघा जमीन है।
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का 3.50 लाख और सहकारी समिति नहरी का 15,000 रुपये कर्ज है। साहूकारों का भी लगभग एक लाख रुपये कर्ज बताया गया है। उसके तीन पुत्र हैं। छोटे पुत्र शिवचरन के साथ रहता था। घटना की सूचना तहसील में दी गई है।