{"_id":"57fbdab94f1c1b695228eece","slug":"ambe-farewell-to-the-mother-in-tears","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी मां अंबे को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी मां अंबे को विदाई
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
महेश्वरी देवी चौराहे के पास विसर्जन जुलूस का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नौ दिनों से सजे धजे पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं नदी और तालाबाें में विसर्जित हो गईं। प्रतिमाओं का मुख्य विसर्जन जुलूस बांदा शहर में निकला। पूरे दिन विसर्जन जुलूसों की धूम रही। शहर में जगह-जगह जाम लगा। अंबे मैय्या को भक्तों ने अश्रुपूरित विदाई दी और केन नदी के हवाले कर दिया। तट पर नदी के पास से तालाब बनाए गए थे। देर रात तक मूर्ति विसर्जन चलता रहा।
विज्ञापन
लगभग दो सैकड़ा दुर्गा प्रतिमाओं की झांकियां सुबह रामलीला मैदान से होकर केन नदी को रवाना हुईं। शहर की मुख्य सड़कों पर अन्य ट्रैफिक लगभग पूरी तरह ठप पड़ गया। हर चौराहे पर पुलिस तैनात रही। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्राली पर सजाया गया था।
विज्ञापन
डीजे और बैंडबाजों की गूंज के साथ जुलूस रफ्ता-रफ्ता केन घाट की ओर बढ़ता रहा। हरेक प्रतिमा के साथ देवी गीतों की गूंज पर देवी भक्त थिरकते और गुलाल-अबीर उड़ाते रहे। केन नदी घाट में प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए नावों आदि की जरूरी व्यवस्थाएं प्रशासन ने की थीं। श्रद्धालु नाव पर प्रतिमाओं को ले जाकर पानी के हवाले करते रहे।
विज्ञापन
बांदा केंद्रीय नव दुर्गा महोत्सव समिति के संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, अध्यक्ष सत्तीदीन शिवहरे, अमित सेठ भोलू, सुल्लू महाराज समेत मुदित शर्मा, राजेश दीक्षित, निर्भय सिंह मोंटी आदि तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस व्यवस्था में लगे रहे। एडीएम गंगाराम गुप्ता, अपर एसपी मायाराम वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह, सीओ राकेश कुमार मिश्रा, महोत्सव समिति के स्टेज पर देर तक जमे रहे। अन्य स्थानों पर भी भ्रमण किया।
कदम-कदम पर स्वागत, सौहार्द के पंडाल
बांदा। जुलूस रूट पर दुर्गा के भक्तों की अगुवानी में हिंदू-मुस्लिम सभी शामिल रहे। राजनैतिक नेता भी अपनी हाजिरी लगाने से नहीं चूके। सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा दलों के लोगों ने पंडाल लगाकर लंगर बांटा। पीलीकोठी जय मां विंध्यवासिनी, गुरेह के पप्पू ठेकेदार, दिनेश धुरिया ने प्रसाद बांटा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मोहन साहू, कृष्ण गोपाल गुप्ता, पंकज शिवहरे, तरुण साहू, अजय गुप्ता ने साफी व टोपी बांटी। अलीगंज पुलिस चौकी के पास अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र के साथ पेठा बांटा। बलखंडी नाका में छोटी बाजार युवकों ने पूड़ी-सब्जी और बांदा मित्र मंडल परिवार के नीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, संतोष कुमार, सोनू निगम ने पानी बंटवाया।
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में चौक बाजार में स्टाल लगाकर प्रसाद बांटा गया। उद्योग व्यापार मंडल ने चौक बाजार में देवी प्रतिमाओं की आरती की और आयोजकों को सम्मानित किया। मनोज जैन, कमलेश गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, संतोष अनशनकारी आदि मौजूद रहे। डिग्गी चौराहा में पीयूष गुप्ता, पिंका पांडेय, अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर, अज्जू सिंह, कप्तान सिंह, शिवनारायण, फहीम आदि ने हलुवा बंटवाया।
अन्य तमाम स्थानों में भी दिनभर लंगर चलता रहा। हरदौली घाट रोड में मोहम्मद शरीफ इमामबाड़ा संचालन कमेटी ने ठंडे पानी का पंडाल लगाया। इमामबाड़ा खलीफा रजा हुसैन, नसीर अहमद, सलामत मंसूरी, गुड्डा मंसूरी, वफाती अली, रमजान मंसूरी, अतीक, सादिक, जहरी, आलमगीर खां, सईद अहमद आदि शामिल रहे। उधर, विसर्जन जुलूस में कई देवी भक्त राष्ट्रीय ध्वज भी लहराते रहे।