फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   amar ujala 100 million smile programme in banda

नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाने की ली शपथ

Tue, 21 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
amar ujala 100 million smile programme in banda
आर्य कन्या में छात्राओं व टीचर्स को शपथ दिलातीं प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी। - फोटो : BANDA
बांदा में ‘अमर उजाला’ के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान में बड़ी संख्या में टीचर और छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। समाज में सम्मान के लिए शिक्षा और स्वावलंबन पर जोर दिया। लड़का-लड़की भेद से उबरने की नसीहत दी।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक शपथ से हुई। प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी ने छात्राओं और टीचर्स को नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने और उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की वचनबद्धता की शपथ दिलाई। कहा कि बालिका/महिला अब लाचार और बोझ नहीं है।
विज्ञापन

हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक गौरव बढ़ा रही हैं। तमाम खेलकूद में देश, प्रदेश, जनपद और गांवों का नाम रोशन किया। शिक्षिका नीलांजना गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं। उम्मीद है कि 2020 में भी बालिकाएं हर परीक्षा में बीस रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर राजेश्वरी श्रीवास्तव ने महिलाओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। छात्रा प्रीति कुशवाहा, आकांक्षा पांडेय, कल्पना देवी, मनीषा साहू, रिंकी, प्रीती राजपूत आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बबिता चौहान, साधना देवी, शोभा शुक्ला, गीता गुप्ता, सरिता निगम, अंकुश देवी आदि टीचर व छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed