फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Along with worldly education, knowledge of religion is also necessary.

Banda News: दुनिया की तालीम के साथ दीन का इल्म भी जरूरी

Mon, 18 Mar 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Along with worldly education, knowledge of religion is also necessary.
बांदा। इस्लाम दुनिया की तालीम और तरक्की से परहेज का सबक हरगिज नहीं देता, लेकिन दीन का इल्म और उस पर अमल बगैर सच्चा मुसलमान नहीं बना जा सकता। यह बात शनिवार की रात शहर की मरकज मस्जिद (कोतवाली रोड) में तरावीह में कुरान पूरा होने के बाद मौलाना स्वालेह आज़मी (हथौरा) ने अपनी तकरीर में कही।
विज्ञापन

उन्होंने खासकर मुस्लिम युवाओं पर जोर दिया कि अपनी पढ़ाई लिखाई, कारोबार, नौकरी आदि के साथ कुरान जरूर पढ़ें और उसे समझें भी। कुरान की हिदायतों पर अमल करके दीन और दुनिया दोनों संवारने की सलाह दी। तकरीर के बाद दुआ हुई। हाफिज जुनेद ने छह दिन में कुरान सुनाया। मस्जिद इंतजामिया के हाजी महफूज और हाजी हिफ्जुर्रहमान तथा हाजी हफीजुर्रहमान आदि ने नमाजियों को सहूलियतें मुहय्या कराई। डीसीए सचिव वासिफ जमा, सपा के खेलकूद विंग प्रदेश प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, समाज सेवी मुजीब अहमद, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू आदि शरीक रहे।
विज्ञापन




पहले अशरे में कई जगह कुरान पूरा
रमज़ान के पहले अशरे में कई मस्जिदों में तरावीह में कुरान सुनने और सुनाने का काम पूरा हो गया।जरैली कोठी में मस्जिद कमेटी अध्यक्ष इकबाल अहमद और सेक्रेटरी सईद अहमद ने बताया कि यहां तीन दिन में कुरान सुनाया गया। आरिफ खां आदि रहे। केवटरा ईदगाह में भी तीन दिन में कुरान पूरा किया गया। उधर, नवाबी जामा मस्जिद में रमजान की 9 वीं को कुरान पूरा होगा। मुतावल्ली डाॅ. शेख सादी जमा ने बताया कि हथौरा के हाफिज अनस अहमद कुरान सुना रहे हैं। यहां रोज़ाना सामूहिक इफ्तार भी चल रहा है। शेख सरवर की मस्जिद, हाथी खाना रब्बानिया मस्जिद, अलीगंज, छावनी, गूलर नाका आदि समेत सभी मस्जिदों में तरावीह जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed