फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Alert regarding Friday, harmony will remain intact

जुमे को लेकर अलर्ट, सौहार्द्र रहेगी बरकरार

Thu, 16 Jun 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Alert regarding Friday, harmony will remain intact
Alert regarding Friday, harmony will remain intact - फोटो : BANDA
बांदा। पिछले दिनों कानपुर नगर समेत अन्य शहरों में जुमे की नमाज के बाद हुई घटनाओं को लेकर प्रदेश के गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जुमे के दिन खासतौर पर एहतियात बरती जा रही है। इसी के तहत प्रशासन ने धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की। इसमें धर्म गुरुओं ने भरोसा दिलाया कि सौहार्र्द बरकरार रहेगी। इसमें किसी तरह का खलल नहीं पड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमा के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने जनपद के धर्मगुरुओं से संपर्क कर शांति व्यवस्था बरकरार रखने की अपील की है। मंगलवार की रात एसपी अभिनंदन ने मदरसा जामिया अरबिया हथौरा पहुंचकर नाजिम (संचालक) मौलाना हाफिज कारी हबीब अहमद से मुलाकात की। उन्होंने मदरसे की व्यवस्थाएं देखीं और संतोष जताया। मौलाना हबीब ने भरोसा दिलाया कि उनके इलाके के आसपास के गांवों में कौमी एकता पर कोई आंच नहीं आएगी।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार की शाम शहर कोतवाली में मस्जिदों के इमाम, धर्मगुरुओं व हिंदू-मुस्लिम वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों के साथ डीएम अनुराग पटेल व एसपी ने बैठक की। सभी ने जनपद में सांप्रदायिक सौहार्र्द कायम रखने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, सीओ राकेश कुमार सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत, शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी (मदरसा रब्बानियां), मौलाना अब्दुल रज्जाक (मदरसा हथौरा), मौलाना मुमताज रब्बानी, मौलाना आबिद रब्बानी, डॉ. मोहम्मद शोएब आदि उपस्थित रहे।
शहर को दस सेक्टरों में बांटा, मजिस्ट्रेट तैनात
जुमा की नमाज के मद्देनजर मस्जिद व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस का खास पहरा रहेगा। नगर क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। बांदा शहर को 10 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। मिली जुली आबादी में सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस व पीएसी भी लगाई गई है।

फोटो 11- एएस नोमानी।
मुल्क के लिए करें दुआ
सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एएस नोमानी ने जुमा के मद्देनजर जारी अपील में मुस्लिम भाइयों से कहा है कि शांति व प्रेम के साथ नमाज अदा करें। साथ ही मुल्क की खुशहाली और सलामती की दुआ करें। अफवाह या बहकावे पर तवज्जो न दें। गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed