फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Alas, illegal mining also takes action like basement

काश, अवैध खनन पर भी होती बेसमेंट जैसी कार्रवाई

Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Alas, illegal mining also takes action like basement
बांदा में पोकलैंड से नदी से निकाली जा रही बालू। - फोटो : BANDA
बांदा। आवासीय परिसर के बेसमेंट में जेसीबी से खुदाई करा रहे वरिष्ठ चिकित्सक पर जितनी त्वरित और तल्ख कार्रवाई प्रशासन ने अमल में लाई, काश उसी तर्ज पर राष्ट्रीय नदियों की जलधाराओं, पहाड़ और खदानों में रात-दिन चल रही पोकलैंड मशीनों पर कार्रवाई होती।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र गुप्ता अपने आवासीय परिसर में जेसीबी से बेसमेंट की खुदाई करा रहे थे। डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। पता चला कि बिना नक्शा पास कराए और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करके खुदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

आनन-फानन में प्राधिकरण ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने डॉ. को गिरफ्तार कर लिया। देर रात उन्हें मुचलके पर कोतवाली से रिहा किया गया। उधर, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद यह चर्चा भी चल पड़ी कि काश यही तेवर और तल्ख मिजाजी प्रशासन नदियों की जल धाराओं और खदानों व पहाड़ों आदि में पोकलैंड मशीनों से रात दिन हो रहे अवैध खनन पर अपनाता तो लाखों रुपये रोजाना राजस्व/रायल्टी की चोरी बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति लगातार सरकार का ध्यान आकृष्ट करा रहे प्रवास सोसाइटी के आशीष सागर दीक्षित का कहना है कि बालू माफियाओं, सत्ता नशीनों और अफसरशाहों की तिकड़ी एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों को भी नजरअंदाज कर खदानों के प्रति चुप्पी साधे है। नदियों की जल धाराएं रोककर बेधड़क अवैध खनन हो रहा है। केन, बागै, यमुना आदि नदियों का अस्तित्व मिटने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed