फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Akhilesh is the ability to make decisions: Swati

अखिलेश में निर्णय लेने की क्षमता नहीं : स्वाती

Fri, 02 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 02 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh is the ability to make decisions: Swati
तलवार लहरातीं भाजपा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने कहा कि सीएम अखिलेश सिंह यादव बेबस हैं। उनमें निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। मुलायम सिंह कहते हैं वे अभी सीख रहे हैं। जनता को पता होता कि वे पांच साल तक सीखेंगे तो उन्हें कभी सत्ता न सौंपती। कहा, पीएम मोदी ने आधी आबादी के लिए जो सपने हैं, उन्हें पूरा करने में महिलाएं साथ दें।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि यह रानी दुर्गावती और महारानी लक्ष्मीबाई की धरती है। प्रदेश में अबकी भाजपा की सरकार बनवाइये। मैं वादा करती हैं कि महिलाओं को पूरा सम्मान मिलेगा। कहा कि ढ़िंढोरा पीटा जाता है कि अखिलेश बहुत ईमानदार हैं। पहले वे कहते हैं कि गायत्री प्रजापति भ्रष्टाचारी हैं। फिर दो दिन बाद उन्हीं की सिफारिश में सुप्रीमकोर्ट पहुंच जाते हैं। कहा कि परिवार में नोटों के बंटवारे को लेकर विवाद छिड़ा, लेकिन मोदीजी ने 500 और 1000 की नोट बंद कर झगड़ा खत्म करा दिया।
विज्ञापन


सपा और बसपा सरकार में महिलाएं व उनका सम्मान सुरक्षित नहीं हैं। मायावती दलित की नहीं दौलत की बेटी हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष पूनम कपूर ने कहा कि सरकार में रहे तो मनमोहन सिंह कभी नहीं बोले। नोट बैन पर वह भी बोलने लगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं बाहर निकलें और बुंदेलखंड की सभी सीटों पर भाजपा को भारी बहुमत से जिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन तिवारी, कार्यक्रम आयोजक शीला सिंह, जिला संयोजक जागृति वर्मा, गीता सागर, गीता सिंह, सुनीता बाल्मीकि, मीना भारती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभा गुप्ता, मुन्नी गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन सपना तिवारी ने किया। भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह की पत्नी कमलेश ने स्वाती सिंह को तलवार भेंट की और बेंदाघाट में अगुवानी की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed