{"_id":"5846fe8b4f1c1bfd6444885b","slug":"aimim-did-the-silent-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएमआईएम ने निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईएमआईएम ने निकाला मौन जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
भारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह को ज्ञापन देकर वार्ता करते एआईएमआईएम कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को कट्टरवादी संगठनों द्वारा बाबरी मस्जिद शहीद करने की बरसी पर आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मंगलवार को मौन जुलूस निकालकर प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इसमें बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कराने समेत समाज में नफरत फैलाने वाले संगठनों को प्रतिबंधित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
अध्यक्ष इरफान खां और महासचिव वाजिद अली के नेतृत्व में गूलरनाका से बैनर और झंडों के साथ खामोश जुलूस कलेक्ट्रेट आया। एसडीएम सदर व प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में शामिल मांगों में बाबरी मस्जिद शहीद करने वालों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत अभियोग चलाने, उच्चतम न्यायालय में चल रहे केस को शीघ्र निपटाने के प्रयास करने, भारतीय अमन पसंद मुस्लिमों को न्याय और उनकी सुरक्षा का उचित बंदोबस्त करने की मांगें शामिल थीं। ज्ञापन देने वालों में कोमल सिंह राजपूत, कालीचरन, देवराज सिंह, प्रभात, मोहम्मद यूनुस, रईस, शाहरुख, अतीक अहमद, शराफत अली, मकसूद, मोहम्मद अतहर, नुसरत खां, रशीद, फिरोज खां, अजीज खां, आरिफ आदि शामिल थे।
विज्ञापन