{"_id":"5eb838108ebc3e903854703b","slug":"agricultural-laborers-falling-from-loader-hit-truck-two-died-banda-news-knp559485934","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर से गिरे खेतिहर मजदूर ट्रक की चपेट में आए, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर से गिरे खेतिहर मजदूर ट्रक की चपेट में आए, दो की मौत
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोडर पलटने से सड़क पर गिरे तीन खेतिहर मजदूरों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरे की हालत गंभीर है। ये लोग फसल कटाई में मिला अनाज लेकर घर जा रहे थे।
घटना मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव की है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझिला गांव निवासी नत्थू (70) पुत्र परगा और उसके चचेरे भाई लालू (50) पुत्र दिर्गज व राममिलन (55) पुत्र भूरा शनिवार की रात मटौंध से लोडर में गेहूं लादकर घर जा रहे थे।
खैराडा रेलवे क्रासिंग के नजदीक अगला पहिया बर्स्ट हो जाने से लोडर असंतुलित होकर पलट गया। इसमें सवार तीनों खेतिहर मजदूर छिटक कर हाईवे पर आ गिरे। इसी बीच वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। नत्थू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
लालू और राममिलन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां लालू ने दम तोड़ दिया। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया कि दुर्घटना बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मटौंध थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।