{"_id":"5e88b8348ebc3e76b32534cc","slug":"aged-farmer-hangs-himself-in-dispute-with-wife-banda-news-knp5537393191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद में वृद्ध किसान फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद में वृद्ध किसान फांसी पर झूला
विज्ञापन
बांदा। वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक घटना की पृष्ठभूमि में पत्नी से विवाद बताया गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव में मातादीन (85) पुत्र मनिया ने शुक्रवार को दोपहर कमरे में साफी से फांसी लगा ली।
खेत से लौटी पत्नी ने शव लटका देखा और कुछ दूर पर अलग रह रहे पुत्र रामलखन वर्मा को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यहां मृतक के पुत्र रामलखन ने बताया कि मां से विवाद के बाद पिता ने आत्महत्या कर ली। पिता के नाम सात बीघा जमीन है।
उधर, सिरसौना (बदौसा) गांव निवासी अवधेश (28) पुत्र दल्ली यादव की शुक्रवार की रात मौत हो गई। उसे कुत्ते ने काट लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दो साल पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
सात माह का पुत्र है। एक अन्य घटना में जखौरा (मटौंध) गांव निवासी रामसेवक (55) पुत्र मुल्लू शुक्रवार को जिला अस्पताल इलाज कराने आया था। तभी उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामसेवक चार दिनों से बीमार था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।