फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After two days, the police got the dead body of the teenager removed

दो दिन बाद पुलिस ने निकलवाया किशोर का दफन शव

Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
After two days, the police got the dead body of the teenager removed
: श्मशान घाट में किशोर का शव निकलवाती कालिंजर और अजयगढ़ पुलिस और नायब तहसीलदार। - फोटो : BANDA
नरैनी। पुल से 80 फिट नीचे 14 वर्षीय बेटे को फेंककर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पिता पुलिस की पकड़ से फिलहाल दूर है। उधर, घटनास्थल के सीमा विवाद में फंसी यूपी-एमपी पुलिस ने अंतत: दूसरे दिन शाम को किशोर का शव जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नदी किनारे शव आरोपी पिता ने ही दफना दिया था।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी चंद्रपाल विश्वकर्मा ने दो दिन पूर्व अपने 14 वर्षीय बेटे किशना को बागै नदी पुल पर कुछ देर लटकाने के बाद नीचे गिरा दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। यूपी की कालिंजर थाना पुलिस और एमपी के धरमपुर (पन्ना) थाना पुलिस सीमा विवाद में ही फंसे रहे।
विज्ञापन

शव को कब्जे में नहीं लिया और न ही आरोपी को पकड़ा। इस बीच गुरुवार को आरोपी पिता घर से शव उठा ले गया और श्मशान घाट में गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया। यह सबकुछ उसने अकेले ही किया। गुरुवार को शाम तक कालिंजर और धरमपुर थाना पुलिस एक-दूसरे पर सीमा की आड़ लेकर टालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार को शाम सूर्यास्त के लगभग कालिंजर थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल और नरैनी के नायब तहसीलदार डा.आशीष कुमार शुक्ल श्मशान घाट पहुंचे। उधर, अजयगढ़ (पन्ना, एमपी) के नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार अहिरवार भी आ गए।

इन सभी की मौजूदगी में किशना का शव मिट्टी से निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कालिंजर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी अखबारों और ग्रामीणों से मिली है। बताया कि फिलहाल इस घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed