फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After seven months, the issue of marriage of lovers again heated up

प्रेमी जोड़ों के शादी रचाने का मुद्दा सात माह बाद फिर गरमाया

Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
After seven months, the issue of marriage of lovers again heated up
बांदा। दो समुदायों के प्रेमी जोड़ों द्वारा शादी रचा लेने के सात माह बाद युवक के पिता की शिकायत पर एक बार फिर मुद्दा गरमा गया है। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे का मतांतरण कराकर निकाह करा दिया गया। इस शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

शहर के गूलरनाका निवासी पप्पू सैनी का कहना है कि उनका पुत्र विवेक सैनी प्राइवेट वाहन चलाता था। 10 मार्च को भोपाल जाने की बात कहकर घर से निकला और फिर नहीं लौटा। दो दिन बाद उसने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी के ठीक एक माह बाद चित्रकूट पुलिस ने बांदा के एक गांव से विवेक और कर्वी की युवती को ढूंढ लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बताया कि विवेक ने युवती के साथ निकाह कर लिया है। दोनों बालिग हैं। हालांकि दोनों पक्षों में सहमति बनी कि युवती अपने माता-पिता और विवेक अपने घर में रहेगा। विवेक साथ आ गया और कुछ दिन बाद दिल्ली चला गया। इसके बाद वह 22 सितंबर को घर लौटा। अगले ही दिन युवती को इसकी भनक लग गई और 25 सितंबर को घर आकर हंगामा किया। इस पर घरवालों ने विवेक को घर से बाहर निकाल दिया। बेटा विवेक और युवती दोनों साथ में कहीं चले गए। 27 दिन बीत गए और अब तक पुत्र का पता नहीं है। पिता पप्पू ने बेटे विवेक के मतांतरण के साथ हत्या की भी आशंका जताई है। उसने पुलिस से पुत्र को ढूंढने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

पिता के गंभीर आरोपों को लेकर पुलिस हरकत में आ गई और जांच व कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मतांतरण की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामला पुराना है। मतांतरण भी दिल्ली में होना बताया जा रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चलाने के दौरान हुई थी युवती से मुलाकात
मां नीलम व अन्य परिजनों के मुताबिक विवेक प्राइवेट वाहन चालक था। गाड़ी चलाने के दौरान ही उसकी कर्वी निवासी युवती से मुलाकात हुई थी। घरवालों को इसकी जानकारी तब हुई जब चित्रकूट पुलिस ने उन्हें बुलाया और निकाह की जानकारी दी। लेकिन दोनों पक्षों के परिवारों ने आपस में यह सुलह की बात यहीं खत्म कर युवक-युवती अपने घर चले जाएं। कुछ दिन तो सब ठीकठाक रहा, लेकिन पिछले माह युवती ने फिर आकर हंगामा किया तो मजबूरन उन्हें अपने पुत्र विवेक को भी घर से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed