फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After killing the woman, the dead body was thrown in the field

बांदा : युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका

Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the dead body was thrown in the field
बंगाली पुरवा में शव के पास बिलखते परिजन। - फोटो : BANDA
बदौसा (बांदा)। बंगालीपुरवा में 28 वर्षीय युवती की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। शरीर पर कपड़े नहीं थे। गले और दायीं आंख में गहरे घाव थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड बनाई गई है। उधर, पति फरार बताया गया है। युवती की मां ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के बंगालीपुरवा में सोमवार की सुबह गांव के लोग जंगल की तरफ गए तो सुनसान इलाके में सुनीता पत्नी भैरमदीन का शव पड़ा देखा। शरीर पर सिर्फ ब्लाउज था। गले में घाव और दाहिनी आंख भी जख्मी थी। शरीर पर कुछ और चोट के निशान नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीक में ही शराब और पानी के खाली पाउच पड़े थे। शव सुनीता की ससुराल से करीब 300 मीटर दूरी पर पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा और अपर एसपी महेंद्र प्रताप ने शव पड़े होने वाले स्थल और मृतका के घर का निरीक्षण किया। ताला तुड़वाकर घर की जांच की तो वहां टूटी चूड़ियां और सिर के बाल पड़े मिले।
पुलिस ने इन सबको सीलकर कब्जे में ले लिए हैं। उधर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा सत्यप्रकाश शर्मा भी घटनास्थल पहुंचे। मृतका का मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन वह स्विच ऑफ है। मृतका का पति लापता है।
पुलिस ने सास रानीबाई से पति भैरमदीन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दो दिन पहले बाहर गया था। अतर्रा के बिसंडा रोड निवासी युवती की मां मतिया ने पति भैरमदीन और सास रानीबाई पर धारा 498ए, 304बी और 3/4 दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है।

बेटी होने के बाद से ही शुरू हुआ उत्पीड़न
बदौसा। सुनीता की शादी 2015 में हुई थी। उसके एक बेटी है। बहन पार्वती ने बताया कि बेटी पैदा होने के बाद से ही ससुराल में पति का रवैया सुनीता के प्रति बदल गया था। आए दिन उत्पीड़न और प्रताड़ित करता था।
सुनीता ने तंग आकर न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दायर कर दिया था, जो विचाराधीन है। सुनीता मजदूरी करके पेट पाल रही थी। पुत्री को मायके भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed