फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After creating a ruckus in the house, the young man hanged himself and died

Banda News: युवक ने घर में हंगामा मचाने के बाद लगाया फंदा, मौत

Mon, 08 Jul 2024 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
After creating a ruckus in the house, the young man hanged himself and died
बांदा। नशे की हालत में घर आए युवक को पत्नी और बच्चे नजर नहीं आए तो हंगामा करने लगा। परिवार वालों ने मना किया तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा निवासी कमल (40) शनिवार की देर शाम नशे की हालत में साड़ी से धन्नी से फंदा लगा लिया। पत्नी उर्मिला ने बताया कि वह काम से बहन के घर गई थी। शनिवार की देर शाम पति कमल शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर में उसे व बच्चों को न पाकर वह हंगामा करने लगा। जिस पर परिवार के अन्य सदस्यों से उसे मना किया। इस पर उसने फंदा लगाकर जान देने की घुड़की दी। इससे परिवार के सदस्य शांत हो गए।

कुछ देर बाद पत्नी व बच्चे पहुंचे तो उसे फंदे से लटका पाया। उसने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि वह शराब के नशे लती था। कामकाज भी नहीं करता था। पत्नी मजदूरी कर घर का खर्च चलाती है। दो पुत्र हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed